UP Crime : जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के मनापुर बंजारी गांव में चोरों ने सोनभद्र के बभनी थाने में तैनात थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज के घर को निशाना बना लिया। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। चोर साइड के कमरे की कुंडी काटकर अंदर दाखिल हुए और दो कमरों में रखे बेड व अन्य सामान को खंगाल दिया।

चोर घर से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही जमालापुर चौकी प्रभारी रामाश्रय कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे संभावित सुरागों की जांच करने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष के घर हुई चोरी के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Tags: