रायपुर में फिर सजेगा भक्ति और गरबा का रंग, 14 अक्टूबर से Asian News Raas Garba Season-4, सीएम विष्णुदेव साय ने किया पोस्टर का विमोचन
रायपुर में Asian News Raas Garba Season-4 का आयोजन 14 से 19 अक्टूबर 2026 तक रामबाग में होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पोस्टर का विमोचन किया।
रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर रंग, उमंग और भक्ति के रंग में रंगने जा रही है... क्योंकि मध्य भारत के सबसे सफल रास गरबा आयोजनों में शामिल एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 का भव्य रास गरबा लगातार चौथे साल होने जा रहा है…. इस भव्य आयोजन के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया।
इस अवसर पर एशियन न्यूज के चेयरमैन सुबोध सिंघानिया ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शाल और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर उन्हें रास गरबा के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा इससे पहले एशियन न्यूज के डेलिगेशन ने बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से मुलाकात की और उन्हें रास गरबा शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इस मौके पर श्रीराम मंदिर समिति के संरक्षक राजेंद्र श्रीवास्तव और सुनील रामदास, एशियन न्यूज के चेयरमैन सुबोध सिंघानिया और मैनेजिंग एडिटर आदित्य नामदेव मौजूद रहे….इस बार रास गरबा का आयोजन 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक राजधानी रायपुर के रामबाग में किया जाएगा… छह दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में गरबा, संगीत और उत्सव का भव्य संगम देखने को मिलेगा… आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।
14 से 19 अक्टूबर तक वीआईपी रोड रामबाग में होगा भव्य आयोजन
इस साल Asian News Raas Garba 2026 Season-4 का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जाएगा। यह भव्य आयोजन 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के सामने राम बाग में होगा। नवरात्रि के दौरान होने वाला यह आयोजन श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।
ओमाया गार्डन रिजॉर्ट में Raas Garba Season-3 में उमड़ा था जनसैलाब
बता दें कि Raas Garba 2025 Season-3 का आयोजन रायपुर के ओमाया गार्डन रिजॉर्ट में किया गया था। यह आयोजन 27 से 29 सितंबर 2025 तक चला था। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों ने हिस्सा लिया। नवरात्रि के उत्सव ने पूरे रायपुर को भक्ति और सनातन परंपरा के रंग में रंग दिया था।
भक्ति और गरबा की धुन पर झूमा रायपुर
Raas Garba 2025 में मां दुर्गा की भक्ति के साथ प्रभु श्रीराम के भजनों ने भी माहौल को आध्यात्मिक बना दिया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां शक्ति की आराधना में शामिल हुए और गरबा-डांडिया की धुनों पर जमकर थिरके। भक्ति गीतों ने पूरे आयोजन स्थल को भक्तिमय बना दिया, वहीं देशभक्ति गीतों ने लोगों में उत्साह और उमंग का संचार किया।
सनातन संस्कृति और परंपरा को समर्पित आयोजन
एशियन न्यूज की ओर से शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला यह रास-गरबा केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवंत करने वाला सांस्कृतिक उत्सव भी है।