रायपुर। राजधानी रायपुर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया और गरबा की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में आज 18 अक्टूबर की शाम 'Asian News Raas Garba 2026 Season-4' का मंच सजने के लिए पूरी तरह तैयार है।

राम मंदिर स्थित रामबाग में आयोजित होने वाले इस भव्य गरबा महोत्सव में आज का आकर्षण बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विशेष सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मशहूर टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला भक्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगी।


 रात 10 बजे रामबाग पहुंचेंगे सीएम विष्णुदेव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात 10 बजे राम मंदिर स्थित रामबाग पहुंचेंगे। वे इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर गरबा प्रेमियों का उत्साहवर्धन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के बीच सेलिब्रिटी की एंट्री से कार्यक्रम का रोमांच और अधिक बढ़ जाएगा। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में इस गरबा सीजन को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, और आज के इस स्टार-स्टडेड इवेंट में हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।



 


Tags: