Asian News Raas Garba 2026: में सजेगा भक्ति और संस्कृति का महामंच: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ एशियन न्यूज के ‘रास गरबा 2026’ का भूमिपूजन, वीआईपी रोड स्थित रामबाग में मचेगी धूम!
Asian News Raas Garba 2026 रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर रंग, उमंग और भक्ति के माहौल में सराबोर होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मध्य भारत के सबसे बड़े और सफल रास गरबा आयोजनों में शुमार एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 के भव्य रास गरबा (सीजन-4) का शानदार आगाज हो चुका है।
Asian News Raas Garba 2026 रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर रंग, उमंग और भक्ति के माहौल में सराबोर होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मध्य भारत के सबसे बड़े और सफल रास गरबा आयोजनों में शुमार एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 के भव्य रास गरबा (सीजन-4) का शानदार आगाज हो चुका है। आयोजन की सफलता शनिवार को वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के सामने रामबाग के प्रांगण में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ।
भूमिपूजन के इस पवित्र अवसर पर धर्म, राजनीति और मीडिया जगत के कई दिग्गज और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप मंत्री खुशवंत साहेब, राम मंदिर के संरक्षक राजेंद्र जी, राजीव लोचन महाराज, राज्य मंत्री हनुमंत महाराज, राम मंदिर पुजारी हेमंत एशियन न्यूज़ के CMD सुबोध सिंघानिया, मैनेजिंग एडिटर आदित्य नामदेव, महाप्रबंध भावेश तिवारी, एचआर हेड अंकुर द्विवेदी और टीम के सदस्य मौजूद रहे।
6 दिनों तक वीआईपी रोड रामबाग में जमेगा गरबा का रंग
तारीख:- 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक
स्थान:- राम मंदिर के सामने, रामबाग, वीआईपी रोड, रायपुर
इस साल का आयोजन पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। लगातार चौथे साल आयोजित होने जा रहा यह गरबा महोत्सव छह दिनों तक चलेगा। गौरतलब है कि पिछले साल (सीजन-3) ओमाया गार्डन रिजॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा था, जिसे इस बार और भी बड़े पैमाने पर भव्य रूप दिया जा रहा है।
सनातन संस्कृति, भक्ति और मनोरंजन का अनूठा संगम
यह आयोजन सिर्फ एक मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवंत करने वाला एक सांस्कृतिक उत्सव है। मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ प्रभु श्रीराम के भजनों और देशभक्ति गीतों की धुनों पर रायपुर के गरबा प्रेमी थिरकेंगे।
तो हो जाइए तैयार, क्योंकि इस शारदीय नवरात्रि ‘एशियन न्यूज रास गरबा 2026’ में भक्ति, संस्कृति और उत्साह का एक नया इतिहास रचने जा रहा है!