MPESB ने निकाली वैकेंसी, पटवारी समेत दो हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, इतने अगस्त तक भरें फॉर्म

आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार....

Update: 2026-08-19 13:36 GMT

MPESB: भोपाल: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के जरिए सहायक ग्रेड-3, कंप्यूटर ऑपरेटर, सर्वेक्षक, राजस्व निरीक्षक और पटवारी समेत विभिन्न पदों पर 2,306 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

200 पटवारी पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए

कुल पदों में 200 पटवारी पद ग्वालियर के भू-संसाधन प्रबंधन विभाग में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। वहीं 2,106 पद अन्य विभागों में हैं। भर्ती परीक्षा MPESB की ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 संयुक्त परीक्षा के माध्यम से होगी।

ग्रेजुएशन और CPCT जरूरी

आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता के साथ वैध CPCT स्कोर कार्ड होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों ने CPCT पास नहीं किया है, उन्हें नियुक्ति के बाद तीन साल की परिवीक्षा अवधि में इसे पास करना होगा। मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में पंजीकरण भी जरूरी है।

आयु सीमा और वेतन

पटवारी दिव्यांग पद के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष है। अन्य पदों के लिए सामान्य उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष और आरक्षित वर्ग समेत कुछ श्रेणियों के लिए 45 वर्ष तक है। पटवारी पद का वेतनमान 5,200 से 20,200 रुपए और ग्रेड पे 2,100 रुपए है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर भर्ती लिंक खोलें। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें और उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

Tags:    

Similar News