MP सरकार का फैसला, MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी; अब मिलेंगे 21,500 रुपये
मध्यप्रदेश में MBBS इंटर्न्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने इंटर्न्स के नए स्टाइपेंड को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
By : Devraj Verma
Update: 2026-09-21 16:16 GMT
भोपाल। मध्यप्रदेश में MBBS इंटर्न्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने इंटर्न्स के नए स्टाइपेंड को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। अब MBBS इंटर्न्स को हर महीने 14,337 रुपये की जगह 21,500 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।
आंदोलन के बाद सरकार ने लिया फैसला
MBBS इंटर्न्स ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर तीन दिनों तक आंदोलन किया था। इसके बाद डिप्टी सीएम और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने स्टाइपेंड बढ़ाने का ऐलान किया था। सरकार की घोषणा के बाद इंटर्न्स ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया था।
लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
स्टाइपेंड बढ़ोतरी को लेकर अब लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। नए आदेश के बाद प्रदेश के MBBS इंटर्न्स को बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा।