इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर टिकट बिक्री की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। क्रिकेट फैंस के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी। यह मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।

स्टूडेंट्स और स्पेशली एबल्ड सेक्शन के लिए 22 सितंबर से रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने टिकट बिक्री का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि 22 सितंबर दोपहर 12 बजे से स्टूडेंट कन्सेशन कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। इसके साथ ही स्पेशली एबल्ड सेक्शन के लिए भी इसी दिन से पंजीयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

स्टूडेंट्स और स्पेशली एबल्ड कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन 23 सितंबर दोपहर 12 बजे तक या निर्धारित कोटा पूरा होने तक जारी रहेगा।

25 सितंबर से शुरू होगी जनरल कैटेगरी की टिकट बिक्री

आम दर्शकों के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 25 सितंबर सुबह 6 बजे से शुरू होगी। क्रिकेट प्रेमी जनरल कैटेगरी की टिकट ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकेंगे।

टिकट बुकिंग की सुविधा केवल District by Zomato ऐप और www.district.in वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध होगी।

होलकर स्टेडियम में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर इंदौर के क्रिकेट फैंस में खासा उत्साह है। होलकर स्टेडियम में एक बार फिर टीम इंडिया को खेलते देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। टिकट बिक्री शुरू होने के साथ ही मुकाबले की तैयारियां भी तेज हो जाएंगी।

Tags: