US Open: नई दिल्ली: यूएस ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के बेन शेल्टन ने बड़ा उलटफेर करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कारेज को हरा दिया। शेल्टन ने करीब साढ़े चार घंटे चले मुकाबले में अल्कारेज को 6-7, 6-1, 6-3, 1-6, 7-6 (10-7) से शिकस्त दी।

निर्णायक सेट में बाजी मारी

पहला सेट अल्कारेज ने टाई-ब्रेक में जीता, लेकिन शेल्टन ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो सेट अपने नाम कर लिए। चौथे सेट में अल्कारेज ने वापसी की। पांचवां सेट 6-6 से बराबर होने के बाद टाई-ब्रेक में पहुंचा, जहां शेल्टन ने 10-7 से जीत दर्ज की।

टियाफो से होगा सेमीफाइनल

23 साल के शेल्टन अब सेमीफाइनल में फ्रांसिस टियाफो से भिड़ेंगे। टियाफो ने क्वार्टर फाइनल में मिशेलसन को पांच सेट के मुकाबले में हराया। शेल्टन इससे पहले 2023 यूएस ओपन और 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंच चुके हैं।

पेगुला का सामना सबालेंका से

महिला वर्ग में जेसिका पेगुला ने एमा नवारो को 3-6, 6-4, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका से होगा। सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा को टाई-ब्रेक वाले मुकाबले में हराया।

Tags: