पंजाब में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग: बाइक सवार नकाबपोशों ने 10-12 राउंड गोलियां चलाईं
रात करीब 12 बजे घर के बाहर पहुंचे बदमाश
नई दिल्ली: पंजाब के बरनाला में पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के फरवाही गांव स्थित घर पर शनिवार देर रात फायरिंग हुई। बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश घर के बाहर पहुंचे और कई राउंड गोलियां चलाकर फरार हो गए। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के समय गुलाब सिद्धू घर पर नहीं थे, लेकिन उनका परिवार अंदर मौजूद था।
दो बदमाशों ने चलाई गोलियां, तीसरे ने बनाया वीडियो
जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने करीब 10 से 12 राउंड फायर किए। इनमें दो बदमाशों ने गोलियां चलाईं, जबकि तीसरे ने पूरी घटना का वीडियो बनाया। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। हालांकि, हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में डर का माहौल है।
👉 Several shots were fired late at night at Singer Gulab Sidhu’s home in Farwahi, Barnala, spreading fear.
👉 Law and order has collapsed under Guru Dokhi’s rule.
👉 Farmers, artists, traders and common Punjabis are unsafe. Only gangsters and Guru Dokhi’s goons are safe.
👉ਬਰਨਾਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਫਰਵਾਹੀ 'ਚ ਮਸ਼ਹੂਰ ਗਾਇਕ ਗੁਲਾਬ ਸਿੱਧੂ ਦੇ ਘਰ ਦੇਰ ਰਾਤ ਬਾਈਕ ਸਵਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਈ ਫਾਇਰ ਕਰਕੇ ਦਹਿਸ਼ਤ ਫੈਲਾਈ ਗਈ!
👉ਗੁਰੂ ਦੋਖੀ ਦੇ ਰਾਜ 'ਚ ਹਰ ਪਾਸੇ ਹਾਹਾਕਾਰ ਤੇ ਅਫਰਾ-ਤਫਰੀ ਮੱਚੀ ਹੋਈ ਹੈ, ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਦਾ ਜਨਾਜ਼ਾ ਨਿਕਲ ਚੁੱਕਾ ਹੈ।
👉ਨਾ ਕਿਸਾਨ ਸੁਰੱਖਿਅਤ, ਨਾ ਕਲਾਕਾਰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ, ਨਾ ਵਪਾਰੀ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਨਾ ਹੀ ਆਮ ਪੰਜਾਬੀ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਹੈ - ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਹੁਣ ਸਿਰਫ ਗੈਂਗਸਟਰ ਤੇ ਗੁਰੂ ਦੋਖੀ ਦੇ ਗੁੰਡੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਨੇ!
👉 बरनाला के गांव फरवाही में मशहूर गायक गुलाब सिद्धू के घर देर रात बाइक सवारों द्वारा कई फायर करके दहशत फैलाई गई!
👉 गुरु दोखी के राज में हर तरफ हाहाकार और अफरा-तफरी मची हुई है, कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है।_
👉 ना किसान सुरक्षित, ना कलाकार सुरक्षित, ना व्यापारी सुरक्षित और ना ही आम पंजाबी सुरक्षित है - पंजाब में अब सिर्फ गैंगस्टर और गुरु दोखी के गुंडे सुरक्षित हैं!
@PunjabPoliceInd @BarnalaPolice
@AAPPunjab @BhagwantMann
@ArvindKejriwal @ptcnews @abpsanjha @News18Punjab @ZeePunjabHH @dailyajitnews @JagbaniOnline
@RozanaSpokesman
@PTribuneOnline @punjabkesari
@RepublicTV @ndtv
@IndiaToday @aajtak
@ZeeNews @News18India
@ABPNews @CNNnews18
@ThePrintIndia @the_hindu @IndianExpress @htTweets @EconomicTimes @PTI_News @thetribunechd @ANI @ians_india
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) September 13, 2026
गैंगस्टर डोली बल्ल ने जिम्मेदारी लेने का दावा
फायरिंग के बाद गैंगस्टर डोली बल्ल की ओर से घटना की जिम्मेदारी लेने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। गुलाब सिद्धू के पास दो सुरक्षा कर्मी भी हैं। घटना के वक्त वे टूर कार्यक्रमों के सिलसिले में बाहर थे।
मजीठिया ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने X पर CCTV फुटेज शेयर कर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में किसान, कलाकार, व्यापारी और आम पंजाबी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
CCTV से हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस
एसपी डी. संजीव कुमार गोयल ने बताया कि पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।