Sawan Somwar 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, जानें पहले सोमवार का शुभ मुहूर्त, व्रत के नियम और पूजा विधि

Update: 2026-07-27 09:43 GMT

Sawan Somwar 2026: नई दिल्ली। भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन माह इस वर्ष 30 जुलाई 2026, गुरुवार से शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व माना जाता है। इस पूरे महीने में भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व्रत और पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से की गई शिव पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

पहला सावन सोमवार कब है?

साल 2026 का पहला सावन सोमवार 3 अगस्त को पड़ेगा। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित करना और व्रत रखना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा करने से सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन में खुशियां और भगवान शिव-माता पार्वती की विशेष कृपा मिलती है।

इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे

पहला सोमवार – 3 अगस्त

दूसरा सोमवार – 10 अगस्त

तीसरा सोमवार – 17 अगस्त

चौथा सोमवार – 24 अगस्त

पहले सावन सोमवार के शुभ मुहूर्त

पहले सावन सोमवार पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:19 से 5:01 बजे तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:54 बजे तक होगा। शाम के प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करना भी अत्यंत शुभ माना गया है।

सावन सोमवार व्रत के नियम

सावन सोमवार के दिन सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें और शिवलिंग पर जल, दूध और अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक करें। भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, सफेद चंदन और पुष्प अर्पित करें। इस दिन सात्विक भोजन करें, तामसिक भोजन और विवाद से बचें। जरूरतमंदों को दान करें और पूरे दिन भगवान शिव के मंत्रों का जप व आरती करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।

Tags:    

Similar News