RRB Paramedical Recruitment: पैरामेडिकल स्टाफ के 590 पदों पर निकली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
नई दिल्ली: मेडिकल, नर्सिंग या लैब टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके जरिए देशभर के रेलवे अस्पतालों और मेडिकल विभागों में 590 पद भरे जाएंगे।
नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के सबसे ज्यादा पद
भर्ती में नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के 365, फार्मासिस्ट के 118, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर के 43 और लैब असिस्टेंट के 31 पद हैं। इसके अलावा रेडियोग्राफर/एक्स-रे टेक्नीशियन 25, ECG टेक्नीशियन 4, ऑप्टोमेट्रिस्ट 2, डायलिसिस टेक्नीशियन और ऑडियोलॉजिस्ट/स्पीच थेरेपिस्ट का 1-1 पद है।
15 सितंबर से आवेदन शुरू
उम्मीदवार 15 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर है। आवेदन में सुधार 17 से 26 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। आवेदन RRB के आधिकारिक पोर्टल से होगा।
पद के अनुसार योग्यता
नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के लिए GNM या BSc नर्सिंग, फार्मासिस्ट के लिए फार्मेसी डिग्री/डिप्लोमा और लैब असिस्टेंट के लिए DMLT जरूरी है। अन्य पदों के लिए संबंधित डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है।
18 से 40 साल तक आयु
आयु की गणना 1 जनवरी 2027 से होगी। पद के अनुसार आयु सीमा अलग है। आरक्षित वर्गों को नियम के अनुसार छूट मिलेगी।
फीस और चयन
जनरल, OBC और EWS के लिए फीस ₹500, जबकि SC, ST, महिला, दिव्यांग और अन्य पात्र वर्गों के लिए ₹250 है। CBT में शामिल होने पर नियमानुसार फीस वापस होगी। चयन CBT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा से होगा। वेतन लेवल-3 से लेवल-7 के अनुसार मिलेगा।