अकिए आबे से मिले PM मोदी: शिंजो आबे को बताया प्रिय मित्र और दूरदर्शी नेता, वाराणसी में हुआ आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन
अकिए आबे से मिले प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकिए आबे से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर कीं। उन्होंने कहा कि अकिए आबे का भारत के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है और वह इस संबंध को काफी महत्व देते हैं।
शिंजो आबे को बताया प्रिय मित्र
पीएम मोदी ने शिंजो आबे को अपना प्रिय मित्र और दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आबे की अहम भूमिका रही। मोदी ने कहा, 'शिंजो आबे एक करीबी दोस्त और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी। कल वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 'आबे मेमोरियल कॉरिडोर' का उद्घाटन, भारत-जापान दोस्ती में उनके अमूल्य योगदान के लिए एक उचित सम्मान है।'
Pleased to meet Mrs. Akie Abe, wife of late former Japanese Prime Minister Shinzo Abe. Deeply value her enduring association with India.
Abe San was a dear friend and a visionary leader who played a defining role in elevating India-Japan relations to new heights. The inauguration of the Abe Memorial Corridor at the Rudraksh Convention Centre in Varanasi yesterday is a fitting tribute to his lasting contribution to India-Japan friendship.
故安倍晋三元首相の昭恵夫人とお会いでき、嬉しく思います。長年にわたるインドとの深いご縁を心より大切にしております。
安倍さんは親愛なる友人であり、インドと日本の関係を新たな高みへと導いた先見性あるリーダーでした。昨日ヴァラナシのルドラクシュ・コンベンション・センターに「安倍メモリアル・コリドー」が開設されたことは、印日友好関係の発展に対する安倍首相の多大な功績を称えるふさわしい記念となりました。
@akie_official
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026
वाराणसी में हुआ आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन
वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर अकिए आबे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। कॉरिडोर में शिंजो आबे के 2015 के काशी दौरे से जुड़ी तस्वीरें भी लगाई गई हैं।
अकिए आबे हुईं भावुक
कार्यक्रम के दौरान अकिए आबे अपने पति को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि अगर शिंजो आबे आज जीवित होते तो इस खूबसूरत स्मारक को देखकर बेहद खुश होते। उन्होंने भारत के साथ अपने परिवार के लंबे जुड़ाव को भी याद किया।
2022 में हुई थी शिंजो आबे की हत्या
शिंजो आबे की 8 जुलाई 2022 को जापान के नारा शहर में चुनावी सभा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से भारत और जापान में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती रही है। पीएम मोदी ने एक बार फिर उनके योगदान को याद करते हुए भारत-जापान दोस्ती में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।