नई दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए देने वाली दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी पत्र बांटे। मंच पर 65 महिलाओं को पत्र दिए गए।

1 सितंबर से खाते में आएगी राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 सितंबर को लाभार्थियों के खातों में अगस्त की 2,500 रुपए की राशि ट्रांसफर होगी।

9.20 लाख रजिस्ट्रेशन

सरकार के मुताबिक मंगलवार रात 8 बजे तक 9,20,590 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें 6,63,215 आवेदन अंतिम रूप से जमा हो चुके हैं। पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से लाभ मिलेगा।

भाजपा ने किया था चुनावी वादा

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने महिलाओं को 2,500 रुपए मासिक सहायता देने का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद योजना लागू करने की प्रक्रिया शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने योजना पर भरोसा जताया है।

एलजी ने दी बधाई

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने योजना की शुरुआत पर बधाई दी। सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता बताया।

Tags: