Raipur City News : 18 जुलाई को सजेगी 'सीता' प्रदर्शनी, महिला उद्यमियों को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच

Update: 2026-07-17 09:35 GMT

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित कूल होम्स में शनिवार, 18 जुलाई को एक दिवसीय "सीता" प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी महिलाओं द्वारा संचालित लघु उद्योगों और घरेलू व्यवसायों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

आयोजिका सिनी श्रीकुमार और ममता टावरी ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी करेंगी। आयोजन का उद्देश्य घर से व्यवसाय करने वाली महिलाओं को अपने उत्पादों और हुनर को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें नए ग्राहक और व्यवसाय के अवसर मिल सकें।

आयोजकों के अनुसार, संस्था केवल महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता और विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों का भी संचालन करती है। इसी कारण यह आयोजन व्यापार के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी मजबूत करने का प्रयास है।

प्रदर्शनी में फैशन परिधान, साड़ियां, ड्रेस, डिजाइनर राखियां, ज्वेलरी, मेकअप प्रोडक्ट्स, लाइफस्टाइल एक्सेसरीज़ और विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक निशांत अग्रवाल एवं आभा अग्रवाल हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से प्रदर्शनी में शामिल होकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Tags:    

Similar News