Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ भाजपा नेताओं की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने अमित जोगी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर की मांग की थी।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अमित जोगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। शिकायत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि, एफआईआर में दर्ज धाराओं और शिकायत के विस्तृत बिंदुओं की जानकारी सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी।

Tags: