Raipur Accident : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत हो गई। हादसा तेलीबांधा क्षेत्र के व्यस्त VIP चौक पर हुआ, जहां ट्रक की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, मां-बेटी स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान VIP चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से गंभीर हादसा हो गया। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। हादसे की खबर से इलाके में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: