IMD Weather Update: छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक बारिश का अलर्ट
IMD Weather Update: नई दिल्ली/रायपुर। Weather Forecast 25 August: देश के कई हिस्सों में 25 अगस्त को मॉनसून सक्रिय रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधनी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
IMD Weather Update: नई दिल्ली/रायपुर। Weather Forecast 25 August: देश के कई हिस्सों में 25 अगस्त को मॉनसून सक्रिय रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधनी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में भारी बारिश के साथ गरज चमक और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। सोमवार को जनकपुरी में सबसे अधिक 67 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इसके अलावा छतरपुर, पीतमपुरा और सफदरजंग में भी भारी बारिश हुई। बारिश के चलते कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है।
उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी तूफान चल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग अलग जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। बारिश के कारण जलभराव की समस्या भी बढ़ सकती है।
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान
छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और नदी नालों में तेज बहाव हो सकता है।
राजस्थान में भी बढ़ेगी बारिश
राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 26 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान के कोटा भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। उदयपुर और अजमेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले एक सप्ताह तक मॉनसून कमजोर रह सकता है।
बिहार-झारखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट
बिहार और झारखंड में भी मंगलवार को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने की भी संभावना है। लोगों को मौसम की जानकारी देखते रहने की सलाह दी गई है।
मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश
मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश के साथ गरज चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या सामने आ सकती है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
दक्षिण भारत और पहाड़ी राज्यों में मौसम
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के कोंकण गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में कर्नाटक केरल तमिलनाडु आंध्र प्रदेश तेलंगाना और रायलसीमा में बारिश का अनुमान है। केरल में 25 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।