रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक रविवार शाम दिल्ली रवाना होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत प्रदेश के कांग्रेस विधायक रविवार शाम 6:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जहां प्रदर्शन से पहले कांग्रेस मुख्यालय में बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

बता दें कि कांग्रेस सोमवार, 12 अक्टूबर को दिल्ली में इस मुद्दे पर बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी की योजना सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की है। प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों और वरिष्ठ नेताओं भी दिल्ली बुलाया गया है।

Tags: