रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग ने उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक संचालक और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी संवर्ग के कुल 14 अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।


जारी आदेश के तहत कई जिला कार्यक्रम अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, कुछ अधिकारियों को महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। तबादला सूची में अलग-अलग स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है।


देखें लिस्ट - 




 


 



Tags: