रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण ।छत्तीसगढ़ में में नमी बढ़ गई है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए राज्य के 5 जिलों में ऑरेंज और 25 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

इन 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मौसम तेज हवा के साथ भारी बारिश का अनुमान है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में राजनांदगांव, बालोद, बीजापुर, सुकमा और कांकेर शामिल हैं।

इन जिलों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में खुले आसमान या पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

25 जिलों में यलो अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी मौसम बिगड़ने के पूरे आसार हैं। रायपुर में मंगलवार रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही और आज भी तेज हवाओं के साथ पानी गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं।

वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, रायगढ़ और कोरबा समेत कई इलाकों में 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राजनांदगांव 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया।

वहीं दूसरी ओर पेंड्रा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे वहां हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

Tags: