सरायपाली। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 120.960 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। ओडिशा से रायपुर लाए जा रहे गांजे को तस्करों ने चावल के कंटेनर में छिपा रखा था। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे और तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर सहित कुल जब्ती की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

चावल के 300 कट्टों के बीच छिपाया था गांजा

तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए कंटेनर में चावल के करीब 300 बोरे रखे थे। इन्हीं के बीच चार बोरियों में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने गांजे के 117 पैकेट बरामद किए। इनका कुल वजन 120.960 किलोग्राम है। जब्त गांजे की बाजार कीमत 60 लाख 48 हजार रुपये आंकी गई है।

यूपी के जौनपुर के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से अमनदीप और लल्लू यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी बताए गए हैं। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गांजा तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर को भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। पुलिस अब गांजे के स्रोत और इसकी डिलीवरी है कि इस तस्करी के पीछे बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। किसे की जानी थी, इसकी जानकारी जुटा रही है। 

Tags: