Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भाजपा झंडे के वीडियो को तिरंगे से जोड़कर वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,Instagram और Facebook पर किया था वायरल

Chhattisgarh News: भाजपा कार्यालय कुरूद में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पार्टी का झंडा फहराए जाने के पुराने वीडियो को एडिट कर उसे तिरंगे के अपमान से जोड़कर सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से प्रसारित करने के मामले में धमतरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Update: 2026-08-19 05:46 GMT

Chhattisgarh News: रायपुर/धमतरी। भाजपा कार्यालय कुरूद में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पार्टी का झंडा फहराए जाने के पुराने वीडियो को एडिट कर उसे तिरंगे के अपमान से जोड़कर सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से प्रसारित करने के मामले में धमतरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 45 हजार रुपए कीमत के दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुराने वीडियो को एडिट कर किया वायरल

पुलिस के अनुसार, 22 मार्च 2026 को भाजपा कार्यालय कुरूद में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा फहराया गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। आरोप है कि इसी मूल वीडियो को बाद में News Banao App के माध्यम से एडिट किया गया। वीडियो में तिरंगे का प्रतीक जोड़कर “धमतरी में तिरंगे की जगह BJP का झंडा” जैसे भ्रामक शीर्षक के साथ इसे Instagram और Facebook पर वायरल किया गया।

डिजिटल साक्ष्यों से खुला मामला

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की। इसमें वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित किए जाने से संबंधित डिजिटल साक्ष्य मिले। पुलिस के मुताबिक, डिलीट किए गए वीडियो के प्रमाण Instagram के Recently Deleted सेक्शन से भी प्राप्त हुए, जिन्हें सुरक्षित कर जांच में शामिल किया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे

पर्याप्त डिजिटल साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने भुनेश्वर निराला (25) और राकेश निराला (32), दोनों निवासी ग्राम जिल्दी, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दोनों मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। मामले में डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News