CG Police Transfer : जशपुर। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग का व्यावहारिक अनुभव देने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों समेत कुल 26 पुलिसकर्मियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। प्रशिक्षु एसआई को जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में तैनात किया गया है, जहां वे आगामी दो महीने तक व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के आदेशानुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए जशपुर जिले को 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षक आवंटित किए गए हैं। ये सभी वर्तमान में जिले में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के अगले चरण में इन्हें अलग-अलग थाना और चौकियों में पदस्थ किया गया है।

प्रशिक्षु उप निरीक्षक थाना-चौकी प्रभारी के रूप में स्वतंत्र प्रभार संभालेंगे और पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था तथा थाने से जुड़े कार्यों का व्यावहारिक अनुभव हासिल करेंगे।



 


 



Tags: