CG Police Transfer : ASI, प्रधान आरक्षक समेत 24 आरक्षकों का तबादला, आदेश जारी
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 26 पुलिसकर्मियों की बदली पदस्थापना।
Update: 2026-08-31 09:50 GMT
CG Police Transfer : रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सोमवार को तबादला आदेश जारी करते हुए एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI), एक प्रधान आरक्षक और 24 आरक्षकों को नई जगह पदस्थ किया है।
जारी आदेश के अनुसार कुल 26 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें एक ASI, एक प्रधान आरक्षक और 24 आरक्षक शामिल हैं। इन सभी को कमिश्नरेट के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्धारित नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें पूरी तबादला सूची—