CG Patwari Transfer : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के राजस्व विभाग में प्रशासनिक कसावट के लिए बड़े स्तर पर पटवारियों के तबादले किए गए हैं। कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख) की ओर से 21 सितंबर 2026 को जारी अलग-अलग आदेशों के तहत जिले की चार प्रमुख तहसीलों में पदस्थ 60 पटवारियों के हल्के बदलकर नई पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक लंबे समय से एक ही पटवारी हल्के में पदस्थ कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है। तबादले की सूची में मरवाही के 22, पेंड्रारोड के 18, पेंड्रा के 10 और सकोला के 10 पटवारी शामिल हैं।

प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरित सभी पटवारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अपनी नई पदस्थापना वाले तहसील कार्यालय में 3 दिनों के भीतर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें लिस्ट-



 


 



 


 




Tags: