CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत, दो सगे भाई झुलसे

Update: 2026-07-19 15:43 GMT

CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम में हल्की बारिश के दौरान गाज गिरने से चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने दोनों घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News