CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा के पास ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए।

बताया जा रहा है कि घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की है। युवक की पहचान रितेश सारथी के रूप में हुई है। हादसे के बाद वह पूरी रात रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पड़ा रहा। रविवार सुबह राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रेलवे ट्रैक पर क्यों बैठा था युवक? जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक रेलवे ट्रैक पर किस वजह से बैठा था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। सीएसईबी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

Tags: