CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो के मामले में पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। तहसीलदार की जांच में रिश्वत मांगने और लेने का मामला प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने के बाद कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

प्रशासनिक जांच के अनुसार, वायरल वीडियो में सामने आए मामले की जांच तहसीलदार द्वारा की गई थी। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सात दिनों के भीतर आरोप पत्र तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। 

Tags: