CG News : धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। काजल पाल नाम की महिला किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, काजल अपने पति यशवंत धनकर के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के बाद काजल के मायके पक्ष ने उसकी मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वहीं, पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या बताया गया है। हालांकि, महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मायके पक्ष के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags: