CG News : स्वतंत्रता दिवस पर घूमने गए व्यापारी की बांध में डूबने से मौत
महासमुंद के मुडमार बांध में नहाने के दौरान हादसा, गहरे पानी में जाने से गई 35 वर्षीय प्रणय गुर्वेकर की जान
Update: 2026-08-16 08:33 GMT
CG News : महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि प्रणय अपने पांच दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर मुडमार बांध घूमने पहुंचा था। इसी दौरान वह नहाने के लिए बांध में उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद डूब गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक का शव बाहर निकाला। प्रणय मिक्चर का व्यापारी बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।