CG News : पिकनिक का सफर बना हादसा, हसदेव नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत
बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे युवक नदी में तैरते समय भंवर में फंसे, हादसे में तीनों की जान गई
Update: 2026-09-11 11:31 GMT
CG News : जांजगीर-चाम्पा। जिले के देवरी चिचोली में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवकों की हसदेव नदी में डूबने से मौत हो गई। तीनों युवक बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से घूमने के लिए यहां पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि युवक नदी में तैर रहे थे। इसी दौरान नदी के बीच बने गहरे भंवर में फंस गए और देखते ही देखते पानी में समा गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना देवरी के कोटवार ने पंतोरा पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने नगर सेना की बचाव टीम को मौके के लिए रवाना किया। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।