CG News : तालाब में डूबने से दंपति की मौत, एक महिला को ग्रामीणों ने बचाया

बलरामपुर के अमरपुर गांव में हुआ हादसा, कुसमी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे

Update: 2026-08-16 12:07 GMT

CG News : बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुर में तालाब में डूबने से एक दंपति की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, तालाब में डूबी एक अन्य महिला को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तालाब से दोनों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग पिता ननका और उनकी पत्नी घिरनी नाग के रूप में हुई है। दोनों ग्राम अमरपुर के रहने वाले थे। फिलहाल तालाब में डूबने की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटना कुसमी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Tags:    

Similar News