CG News : CGPSC गड़बड़ी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया गिरफ्तार
मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तारी, विशेष अदालत ने चेतन बरघोरिया को 6 दिन की ED रिमांड पर भेजा
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में गड़बड़ियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई है।
गिरफ्तारी के बाद ED ने चेतन बरघोरिया को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 6 दिनों की ED रिमांड पर भेज दिया है।
रिमांड अवधि के दौरान जांच एजेंसी उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी। ED गड़बड़ियों और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन की कड़ियों की भी जांच कर रही है। मामले में आगे और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।