CG News : धमतरी। बिलाई माता रोड स्थित ‘जेल’ कैफे में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कैफे में काम करने वाले एक युवक की लाश फांसी पर लटकी मिली। मृतक की पहचान रिसाईपारा निवासी प्रियांशु ठाकुर के रूप में हुई है।

सुबह कैफे पहुंचने पर कर्मचारियों ने अपने साथी को फांसी पर लटका देखा, जिसके बाद कैफे संचालक और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस कैफे संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

Tags: