CG Crime : मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शारदा मंदिर के पीछे मिला शव

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान राकेश यादव के रूप में हुई है। उसका शव वार्ड नंबर 14 में शारदा मंदिर के पीछे रेलवे लाइन के किनारे स्थित नाले में मिला। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत अलग-अलग संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Tags: