CG Crime : दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने हेडमास्टर की गला रेतकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

सोमवार सुबह स्कूल जाते वक्त हुआ वारदात, जमीनी विवाद का एंगल जांच के दायरे में

Update: 2026-07-20 08:12 GMT

CG Crime : बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान जयकरन जगते के रूप में हुई है। वे ग्राम धमनी-कुमीहा स्थित शासकीय विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे। रोज की तरह सोमवार सुबह वे स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही त्रिकुंड थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस किसी एक कारण पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News