CG Breaking : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस
अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से थे विधायक, हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर।
Update: 2026-10-30 11:57 GMT
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में से एक दुखद खबर सामने आई है। दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।