CG Accident: मुंगेली। जिले में मुंगेली-कवर्धा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चातरखार के पास पाइप से भरी एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

निर्माणाधीन सड़क पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चातरखार के पास हुआ। यहां सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसी दौरान पाइप से भरी ट्रक की बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें महिला की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और संबंधित परिस्थितियों की जांच की जा रही है। वहीं, सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग भी उठ रही है।

Tags: