CG Accident : ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार की मौके पर मौत, चालक वाहन समेत फरार
जांजगीर-चांपा के सरखो गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा
CG Accident : जांजगीर-चांपा। जिले के नैला चौकी क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक की जिंदगी छीन ली। सरखो गांव के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया।
मृतक की पहचान सतीश कश्यप, निवासी नैला भाटापारा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कैच व्हील की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।
जांच के दौरान पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।