CG Accident : कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, मां को लेकर जा रहा था युवक, दो बच्चे भी घायल
बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर हीरापुर मोड़ के पास हादसा, घायल युवक और दोनों बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी
Update: 2026-10-25 08:04 GMT
CG Accident : बालोद। जिले में शनिवार को सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि एक युवक और दो बच्चे घायल हो गए। हादसा बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर हीरापुर मोड़ के पास हुआ, जहां कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी मां और दो बच्चों के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान हीरापुर मोड़ के पास बाइक की कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार चारों लोग हादसे की चपेट में आ गए। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि युवक और दोनों बच्चे घायल हो गए।
हादसे के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक महिला और घायल सभी लोग ग्राम अंगारी के निवासी बताए जा रहे हैं।