Asian News का खास संवाद, जनसेवा से छत्तीसगढ़ के भविष्य तक… कार्यक्रम शुरु, पूर्व मंत्री व सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया शुभांरभ, देखें लाइव
Asian News Seva Sankalp Conclave 2026 में CM विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के भविष्य और विकास के विजन पर विशेष संवाद करेंगे। कार्यक्रम 9 अक्टूबर को रायपुर में होगा।
रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान की कड़ी में राजधानी रायपुर में एशियन न्यूज के मंच पर सेवा संकल्प कॉन्क्लेव में जनसेवा का संकल्प.. छतीसगढ़ का भविष्य विषय पर विशेष संवाद का शुभारंभ पूर्व मंत्री व रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया। एशियन न्यूज के चेयरमैन सुबोध सिंघानिया ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। Asian News के जनसेवा का संकल्प, छत्तीसगढ़ का भविष्य… विषय पर इस खास संवाद कार्यक्रम में कई सांसद, छत्तीसगढ़ के मंत्री, विधायक एवं नगर निगम महापौर, जनप्रतिनिधि के अलावा सीनियर अफसर, समाजसेवी और नागरिकगण शामिल होंगे।
कार्यक्रम में एशियन न्यूज के चेयरमैन सुबोध सिंघानिया, मैनेजिंग डायरेक्टर हर्षित सिंघानिया, डायरेक्टर विशाल देशपांडे, मैनेजिंग एडिटर आदित्य नामदेव और एसोसिएट एडिटर ममता लांजेवार मौजूद रहेंगे।
सेवा संकल्प कॉन्क्लेव में ''जनसेवा का संकल्प.. छतीसगढ़ का भविष्य'' विषय पर विशेष संवाद में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के विकास पर अपना विजन साझा करेंगे।