'ARQE by Archee' : रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रीमियम होम डेकोर की दुनिया को नया आयाम देते हुए फैशन एवं होम डेकोर डिजाइनर आर्ची सिंघानिया ने अपने ब्रांड 'ARQE by Archee' का भव्य शुभारंभ किया। एम्स अस्पताल के सामने स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में आयोजित दो दिवसीय लॉन्च एवं प्रदर्शनी में शहर के उद्योगपति, व्यवसायी, आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, रियल एस्टेट से जुड़े लोग और फैशन प्रेमियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर भी इस लॉन्च को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और कार्यक्रम से जुड़े वीडियो व पोस्ट्स को लाखों व्यूज प्राप्त हुए।



 

भारतीय संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय डिजाइन का अनूठा संगम

प्रदर्शनी में घर और कार्यालयों के लिए तैयार किए गए एक दर्जन से अधिक एक्सक्लूसिव होम डेकोर कलेक्शन प्रदर्शित किए गए। इनमें मंदिर, ड्रॉइंग रूम, बेडरूम, गेस्ट रूम, ऑफिस स्पेस, वॉल डेकोर, टेक्सटाइल और डिजाइनर एक्सेसरीज़ शामिल थीं। प्रत्येक डिजाइन में भारतीय संस्कृति, प्रकृति, वन्यजीवन और आधुनिक अंतरराष्ट्रीय शैली का ऐसा समावेश देखने को मिला जिसने आगंतुकों को खासा प्रभावित किया। प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने इसे रायपुर के लिए एक बिल्कुल नया और अलग अनुभव बताया।

हर डिजाइन के पीछे एक कहानी

ARQE by Archee की सबसे बड़ी विशेषता केवल खूबसूरत डिजाइन नहीं, बल्कि हर प्रोडक्ट के पीछे छिपी उसकी कहानी और कारीगरी है। यदि ग्राहक किसी विशेष थीम- जैसे वीणा, मंदिर, प्रकृति या किसी सांस्कृतिक प्रतीक पर आधारित इंटीरियर चाहते हैं, तो डिजाइन से लेकर फैब्रिक, बुनाई, कढ़ाई और इंस्टॉलेशन तक पूरी प्रक्रिया विशेषज्ञ टीम द्वारा तैयार की जाती है। यानी हर प्रोजेक्ट ग्राहक की पसंद और उसके स्पेस के अनुरूप पूरी तरह कस्टमाइज किया जाता है।



 

पेरिस की शिक्षा, भारतीय सोच

ARQE by Archee की संस्थापक आर्ची सिंघानिया ने बताया कि उन्होंने होम डेकोर एवं डिजाइन की शिक्षा पेरिस से प्राप्त की है, जिसे विश्व की फैशन राजधानी माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई में भी प्रोफेशनल अनुभव हासिल किया। आर्ची का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल सुंदर इंटीरियर बनाना नहीं, बल्कि भारतीय जीवनशैली, संस्कृति, प्रकृति और आधुनिक वैश्विक ट्रेंड्स को एक साथ जोड़कर ऐसा होम डेकोर तैयार करना है जो हर घर और कार्यालय को विशिष्ट पहचान दे। उन्होंने बताया कि ब्रांड का नाम "ARQE by Archee" भी अंतरराष्ट्रीय पहचान को ध्यान में रखकर रखा गया है और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए विश्वस्तरीय पैकेजिंग और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

दर्शकों ने सराहा नया कॉन्सेप्ट

प्रदर्शनी में पहुंचे आगंतुकों ने ARQE by Archee के डिजाइन कॉन्सेप्ट की खुलकर सराहना की। फैशन डिजाइन की छात्रा अदिति ने कहा कि अब तक उन्होंने फैशन केवल परिधानों में देखा था, लेकिन पहली बार होम डेकोर में इतने रचनात्मक और कलात्मक प्रयोग देखने को मिले। वहीं व्यवसायी मनीष गुप्ता ने बताया कि अपने नए ऑफिस के लिए उन्हें कई ऐसे डिजाइन कॉन्सेप्ट मिले जो सामान्य इंटीरियर से बिल्कुल अलग हैं। रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े कई विशेषज्ञों ने भी कहा कि यदि प्रदर्शनी में प्रदर्शित कॉन्सेप्ट किसी बंगले में लागू किए जाएं तो पूरा घर एक लग्जरी स्पेस जैसा दिखाई देगा।


 


रायपुर से मुंबई और दुबई तक

कार्यक्रम में शामिल पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि इस प्रकार का प्रीमियम होम डेकोर अब तक बड़े महानगरों तक सीमित था, लेकिन अब रायपुर में भी विश्वस्तरीय डिजाइन उपलब्ध होना शहर के लिए गर्व की बात है। आर्ची सिंघानिया ने बताया कि आने वाले समय में ARQE by Archee का विस्तार मुंबई और दुबई तक किया जाएगा।



 

लग्जरी के साथ किफायती कीमतें

आर्ची सिंघानिया का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल लग्जरी सेगमेंट तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि हर वर्ग के ग्राहकों के लिए प्रीमियम डिजाइन उपलब्ध कराना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित एक डिजाइनर कुशन की कीमत मात्र 900 रखी गई है, ताकि बेहतर डिजाइन आम लोगों की पहुंच में भी हो। दो दिनों तक चली इस प्रदर्शनी में एक हजार से अधिक विशिष्ट अतिथियों और डिजाइन प्रेमियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शहर के उद्योग, व्यापार, रियल एस्टेट और डिजाइन जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags: