Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: मध्य भारत का सबसे भव्य रास गरबा उत्सवः इंस्टाग्राम पर 55 लाख व्यूज... 37 लाख से अधिक लोगों तक रही हमारी पहुंच... आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए थैंक्स छत्तीसगढ़...

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 द्वारा आयोजित मध्य भारत के सबसे भव्य रास गरबा उत्सव ने छत्तीसगढ़वासियों का दिल जीत लिया। नवरात्रि का यह पर्व रायपुर के लोगों के लिए यादगार बन गया। यह आयोजन न सिर्फ गरबा और डांडिया का उत्सव था, बल्कि सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने का एक मजबूत संकल्प भी रहा। रायपुर सहित प्रदेश के हजारों लोग इस उत्सव के साक्षी बने। वहीं एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 के सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने भी इतिहास रच दिया। 27 से 29 सितंबर तक यानी तीन दिन में इंस्टाग्राम पर हमें 55 लाख 23 हजार 413 व्यूज मिले और हमारी पहुंच 37 लाख 32 हजार 516 रही। यह ऐतिहासिक सफलता सिर्फ हमें रास-गरबा के महा उत्सव से मिली है।

CG News: इस ऐतिहासिक सफलता पर सीएमडी सबोध सिंघानिया ने कहा कि हमारे स्पॉन्सर और रायपुर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की जनता का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं...। एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 को अपने अपना स्नेह, सहयोग और समर्थन दिया।

बता दें कि एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 ने रायपुर में तीन दिवसीय रास गरबा का महा उत्सव कराया। इस उत्सव में नृत्य, भक्ति और सामाजिक एकता का अनोखा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। इस रास गरबा महोत्सव में शानदार लाइटिंग, साउंड सिस्टम और रास-गरबा उत्सव की व्यवस्था ने सभी का दिल जीत लिया।


CG News: रास गरबा में शामिल हजारों की भीड़ इस महा उत्सव के सफलता की कहानी खुद बयां कर रही है। रास गरबा-2025 के इस भव्य आयोजन को प्रभु श्रीराम और माता रानी का आशीर्वाद रहा। हमने सफलता के नए अध्याय को गढ़ा और छत्तीसगढ़ की जनता का हमें भरपूर प्यार मिला...। रास गरबा के 3 दिनों के इस महा उत्सव में रिकॉर्ड तोड़ पब्लिक पहुंची और कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया...। रास गरबा की सबसे बड़ी सफलता यह रही की पूरे छत्तीसगढ़ के कौने-कौने से लोग इस महा उत्सव का हिस्सा बनने। प्रदेश के मुख्यमंत्री, कई मंत्री, भाजपा-कांग्रेस के विधायक और नेता, प्रशासनिक और पुलिस अफसर इस उत्सव में शामिल हुए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019