नई दिल्ली/मुंबई।Indian Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 8 सितंबर को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 343 अंक तक फिसलकर 75,789 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 90 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ करीब 23,688 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

बाजार में कमजोरी की प्रमुख वजह वैश्विक संकेतों में नरमी के साथ-साथ IT, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। शुरुआती कारोबार में मेटल सेक्टर को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला।

लाल निशान में हुई बाजार की शुरुआत

मंगलवार ओपनिंग बेल में सेंसेक्स 332 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 75,800 के स्तर पर था। इसी समय निफ्टी 86 अंक यानी 0.36 फीसदी फिसलकर 23,692 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में शुरुआती कमजोरी के संकेत से निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं और चुनिंदा सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

IT, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में दबाव

शुरुआती कारोबार में रियल्टी और IT शेयरों में खास दबाव देखने को मिला। इसके अलावा कई अन्य प्रमुख सेक्टर भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

गिरावट वाले प्रमुख इंडेक्स में निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इंफ्रा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी PSU बैंक शामिल रहे।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी कमजोर

लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी रही। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स करीब 31 अंक यानी 0.16 फीसदी गिरकर 20,067 के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 98 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 62,688 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी मेटल, निफ्टी PSE और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

Sensex के इन शेयरों में रही बिकवाली

Trent, M&M, Sun Pharma, TCS, Axis Bank, ICICI Bank, Bharti Airtel, Tech Mahindra, Maruti Suzuki, HCL Tech, UltraTech Cement, Asian Paints, Power Grid, Bajaj Finance, HDFC Bank, Infosys, L&T और SBI समेत कई शेयर दबाव में रहे। वहीं, BEL, Eternal, Adani Ports और Bajaj Finserv शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल रहे।

मेटल सेक्टर ने दिखाई मजबूती

शुरुआती कारोबार में मेटल सेक्टर बाजार के लिए राहत की खबर रहा। निफ्टी मेटल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करता नजर आया, जबकि अधिकांश अन्य प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स में कमजोरी रही।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों से भी भारतीय बाजार को कोई स्पष्ट सकारात्मक संकेत नहीं मिला। शुरुआती कारोबार में टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता के बाजार हरे निशान में थे, जबकि हांगकांग में कमजोरी रही। दूसरी ओर, अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को Labor Day के चलते बंद रहे। 

Tags: