BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: सरकारी शिक्षक बनने का मौका: बिहार में 32 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें योग्यता, फीस और आवेदन की पूरी प्रक्रिया
26 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत शिक्षा विभाग में कुल 32,388 शिक्षक पद भरे जाएंगे। भर्ती प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
26 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
TRE-4.0 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इसी तारीख तक परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन और फीस भुगतान दोनों निर्धारित समय सीमा में पूरा करना होगा। परीक्षा शुल्क 100 रुपए है।
11वीं-12वीं में सबसे ज्यादा पद
भर्ती में कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 और कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पद हैं। वहीं कक्षा 11 से 12 के लिए सबसे ज्यादा 16,101 पद निर्धारित किए गए हैं।
अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता
प्राथमिक और मध्य विद्यालय शिक्षक पदों के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष है। प्राथमिक शिक्षक के लिए 12वीं के साथ D.Ed/JBT/B.El.Ed और CTET/BTET पेपर-1 जरूरी है। मध्य विद्यालय के लिए स्नातक के साथ B.Ed/B.El.Ed और CTET/BTET पेपर-2 चाहिए।
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के लिए योग्यता
माध्यमिक शिक्षक पद के लिए स्नातक, B.Ed/B.El.Ed और STET पेपर-1 जरूरी है। उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए स्नातकोत्तर डिग्री, B.Ed/B.El.Ed और STET पेपर-2 की योग्यता मांगी गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार BPSC की वेबसाइट पर जाकर TRE-4.0 आवेदन लिंक खोलें। रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें, शुल्क जमा करें और आवेदन सबमिट करें। इसके बाद पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।