Bihar : सिवान छात्र प्रदर्शन फायरिंग मामला: AK-47 से गोली चलाने वाला पुलिस जवान निलंबित, जांच शुरू

Update: 2026-07-27 09:11 GMT

Bihar: पटना। बिहार के सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो में एक पुलिस जवान प्रदर्शनकारियों की ओर बढ़ते हुए कई राउंड फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। मामला सामने आने के बाद संबंधित जवान को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

बिहार बंद के दौरान हुआ था हंगामा

25 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों ने बिहार बंद बुलाया था। सिवान में प्रदर्शन के दौरान छात्र गांधी मैदान से निकलकर कई जगहों पर सड़क जाम करने लगे। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद लाठीचार्ज, आंसू गैस और फायरिंग की नौबत आ गई।

तीन लोग हुए घायल

फायरिंग में बुलेट कुमार, आकाश और आरिफ घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि बुलेट कुमार को पुलिस की गोली लगी है, जबकि बाकी दो लोगों को लगी गोली की जांच की जा रही है। सभी घायलों का इलाज पटना में चल रहा है और उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

वायरल वीडियो सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर सवाल उठाए हैं। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि वीडियो, फायरिंग की परिस्थितियों और पुलिस की कार्रवाई की पूरी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि वायरल वीडियो, फायरिंग की परिस्थितियों और पुलिस की कार्रवाई की पूरी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वालों पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि कानून के खिलाफ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags:    

Similar News