Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ambikapur News: प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को अबॉर्शन की दवा खिलाई, तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में छोड़कर भागा प्रेमी, युवती की मौत

Ambikapur News
X

Ambikapur News

Ambikapur News: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के महामायापारा में एक प्रेमी ने अपनी गर्भवती प्रेमिका को जबरन गर्भपात की गोली खिलाई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। आरोपी प्रेमी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ambikapur News: 22 वर्षीय मृतिका का प्रेम संबंध मोहल्ले के गोलू विश्वकर्मा के साथ था। परिजनों का आरोप है कि गोलू ने शादी का वादा कर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह पांच महीने की गर्भवती हो गई। मृतिका के पिता का पहले ही निधन हो चुका था, और वह अपनी मां व छोटी बहन के साथ रहती थी। परिजनों के अनुसार, गोलू ने शादी से इनकार कर युवती के साथ मारपीट की और उसे गर्भपात की गोली खिला दी।

Ambikapur News: गोली के असर से युवती की तबीयत बिगड़ गई। गोलू, उसकी छोटी बहन और मामा ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां से गोलू भाग गया। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि गर्भपात की गोली के कारण युवती की हालत गंभीर थी, और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने गोलू विश्वकर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019