Ambikapur Breaking: CM साय ने अंबिकापुर में मां महामाया का किया दर्शन...
अंबिकापुर : Ambikapur Breaking: मुख्यमंत्री विष्णु देव ने अंबिकापुर पहुंचकर मां महामाया का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही और कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ “विष्णु का सुदर्शन” चलेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो लोग कानून के खिलाफ चलेंगे, उनके खिलाफ “सुदर्शन चक्र” चलेगा।
मां महामाया पहाड़ से अतिक्रमण हटाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उचित तरीके से की जाएगी।
नगरी निकाय चुनाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पिछले एक साल में अच्छा काम किया है और हम चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

