Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ambikapur Breaking : कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान, TS सिंह देव पर कसा तंज...देखें वीडियो

Ambikapur Breaking : कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान, TS सिंह देव पर कसा तंज...देखें वीडियो
X

Ambikapur Breaking : कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा बयान, TS सिंह देव पर कसा तंज…देखें वीडियो

अम्बिकापुर : Ambikapur Breaking : छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंह देव पर तीखा हमला बोला है। मंत्री नेताम ने सिंह देव को "रणछोड़ दास" कहकर तंज कसा और प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में उन्हें घेरा।

Ambikapur Breaking : नेताम ने कहा कि जब TS सिंह देव पंचायत मंत्री थे, तो वे कोई काम नहीं कर पाए और फिर अचानक भागकर चले गए। उन्होंने यह भी कहा कि सिंह देव की बातों को अब न जनता मानती है, न कोई और विश्वास करता है।

वहीं, सिंह देव के अगली बार चुनाव जीतने की बात पर नेताम ने कहा कि वे 5 साल तक भ्रम में रहे और "लॉलीपॉप" दिखाकर लोगों को बहलाया। नेताम ने आगे कहा कि सिंह देव को मुख्यमंत्री बनाने का जो सपना दिखाया गया था, वह न इधर के रहे न उधर के।

नेताम ने सिंह देव को नसीहत देते हुए कहा, "वे समझते हैं बाबा, अब इन सब बातों में नहीं आएंगे।"

इस बयान ने राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ लाकर विवाद को और गर्म कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019