Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

गजब आंदोलन : उचित मुआवजा न मिलने पर किसानों का शिर्षासन...वीडियो वायरल

गजब आंदोलन  : उचित मुआवजा न मिलने पर किसानों का शिर्षासन...वीडियो वायरल
X

गजब आंदोलन : उचित मुआवजा न मिलने पर किसानों का शिर्षासन…वीडियो वायरल

बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के खकनार तहसील के ग्राम पांगरी में बनने वाले पांगरी बांध परियोजना के तहत किसानों को उचित मुआवजा नही मिल पा रहा है जिसके चलते किसानों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का शिर्षासन आंदोलन।

बुरहानपुर जिले के खकनार तहसील अंतर्गत पांगरी बांध परियोजना में उचित मुआवजा और कानूनी भू-अर्जन की मांग को लेकर किसानों ने शिर्षासन आंदोलन किया। यह क्षेत्र पेसा कानून के तहत आता है, जहां ग्राम सभा की सहमति के बिना कोई कार्य नहीं किया जा सकता।

डॉ. रवि कुमार पटेल ने कहा कि यदि सरकार अनिवार्य भू-अर्जन करती है, तो धारा 40 के तहत 75% अतिरिक्त मुआवजा देना होगा। किसानों ने पारदर्शिता और उचित प्रतिकर की मांग की। आंदोलन में नंदु पटेल, राहुल राठौड़, माधु कनोजे, संजय चौकसे, डॉ. सुशील पटेल समेत कई किसान शामिल रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019